बंद करना

    कार्य

    पी. एम. श्री योजना के तहत विद्यालय के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए कई काम एक साथ किए जा रहे हैं। विद्यालय के आकर्षण का केंद्र यानी उद्यान ने भी विभिन्न प्रकार के नए और अलग-अलग पौधे लगाकर इसे एक पायदान ऊपर उठा दिया है। इस योजना के तहत पहले की अपेक्षा बहुत बदलाव हुआ है जो निम्नलिखित है|

    1. विद्यालय में कुल 16 स्मार्ट पैनल लगाये गये है जो कक्षाओं को और डिजिटल और इनोवेटिव बनाते है।

    2. डिजिटल लाइब्रेरी का विस्तार हुआ है।

    3. कम्पोस्ट पिट भी विद्यालय में बना है और कार्य कर रहा है।

    4. पी. एम. श्री योजना के तहत विद्यालय के बुनियादी ढांचे के साथ साथ बच्चों के बौधिक विकास, समावेशी शिक्षा पर जोर दिया जा रहा।

    5. बच्चों में अनुभवात्मक अधिगम, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस पर भी जोर दिया जा रहा है।

    6. विद्यालय में अटल लैब अपनी अलग काम के लिए जाना जा रहा है बच्चें बहुत से इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स बना रहें/काम कर रहें हैं।